किशनगंज, सितम्बर 6 -- Kishanganj News: किशनगंज। किशनगंज शहर के दिलावरगंज वार्ड नंबर 10 से 20 वर्षीय युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। युवक की मां ने शुक्रवार को किशनगंज थाना में आवेदन देकर अपने पुत्र की तलाश करने और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के अनुसार लापता युवक बीए पार्ट-1 का छात्र है। वह 30 अगस्त की रात करीब एक बजे बिना किसी को बताए घर से निकल गया। परिजनों के अनुसार युवक अपने माता-पिता से बुलेट मोटरसाइकिल की मांग कर रहा था। मोटरसाइकिल नहीं मिलने के बाद वह घर से चला गया। परिजनों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की, लेकिन युवक का अब तक कोई पता नहीं चल सका है। इसके बाद उसकी मां ने किशनगंज थाना में आवेदन देकर पुलिस से युवक की तलाश कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। किशनगंज सदर थानाध...