किशनगंज, नवम्बर 2 -- Kishanganj News: बहादुरगंज, निज संवाददाता। सोमवार सुबह नगर पंचायत बहादुरगंज अंतर्गत वार्ड संख्या पंद्रह सताल निहाल भाग टोला में बिजली करेंट लगने से एक आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार घर के आंगन में चापाकल के पास लगे मोटर से जुड़े बिजली तार की चपेट में आने से आठ वर्षीय बालक बुरी तरह झुलस गया, जिसे परिजन स्थानीय वार्ड पार्षद की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरगंज उपचार के लिए लाने पर चिकित्सक ने बालक को मृत घोषित कर दिया। मृत बालक की पहचान जीशान आलम (8) पिता गुलाब, निवासी सताल निहाल भाग नगर पंचायत बहादुरगंज के तौर पर हुई है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज : बिजली करेंट लगने से आठ वर्षीय बालक की मौत स्थानीय वार्ड पार्षद राजु लाल के अनुसार आठ वर्षीय बालक की बिजली करेंट से मौत के बाद परिजन गम मे...