किशनगंज, अक्टूबर 26 -- Kishanganj News: पोठिया, निज संवाददाता। पोठिया प्रखंड क्षेत्र में दूध का उत्पादन स्थानीय जरूरतों के मुकाबले काफी कम बताया जा रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोगों को रोजमर्रा की खपत के लिए भी सुधा, अमूल समेत अन्य कंपनियों के पैकेटबंद दूध पर निर्भर रहना पड़ता है। वहीं, क्षेत्र में मिठाई, पनीर, मावा और घी जैसे दूध से तैयार होने वाले उत्पादों की आपूर्ति का बड़ा हिस्सा पश्चिम बंगाल के विभिन्न इलाकों से होने की बात सामने आ रही है। इससे इन खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और शुद्धता को लेकर उपभोक्ताओं के मन में सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि दूर-दराज के बाजारों से आने वाले इन उत्पादों की नियमित जांच और गुणवत्ता की पुष्टि जरूरी है। दूसरी ओर, प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में संचालित मिठाई व खाद्य पदार्थों की दुकानों तक खाद्य सुरक्...