किशनगंज, सितम्बर 15 -- Kishanganj News: किशनगंज, निज संवाददाता। जिला पदाधिकारी नवीन कुमार के आदेश एवं जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आईसीडीएस अंकिता सिंह के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार के अंतर्गत डब्लूसीडीसी द्वारा सोमवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, मोधो, कोचाधामन में बालिकाओं के अधिकार, सुरक्षा, शिक्षा एवं उज्ज्वल भविष्य को लेकर विशेष संवादी सखी वार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को उनके कानूनी एवं सामाजिक अधिकारों, शिक्षा के महत्व, आत्मनिर्भरता, सुरक्षित वातावरण तथा भविष्य में उपलब्ध अवसरों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं से सीधे संवाद करते हुए उनकी जिज्ञासाओं एवं भविष्य से जुड़े प्रश्नों का विस्तारपूर्वक उत्तर दिया गया। कार्यकम में डब्लूसीडीसी किशनगंज के जिला मिशन...