किशनगंज, अगस्त 26 -- Kishanganj News: किशनगंज। संवाददाता किशनगंज शहर में बुधवार की शाम 3 बजे रिमझिम बारिश शुरू हुई जिससे शहर में मौसम सुहावना बना रहा, हालांकि शाम के बाद भी रुक रुक कर रिमझिम बारिश होती रही। कई दिनों के बाद बारिश होने से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। लगातार रिमझिम बारिश से बचने के लिए घर, दुकान, ओवरब्रिज के नीचे खड़ा रहे ताकि बारिश से बच सके। हालांकि कई लोग जरुरी काम से निकले थे तो बारिश में भींगते अपने गणंत्वय जाते दिखे। वहीं बारिश से किसानों को बड़ी राहत मिली है। धान की फसल को बारिश से फायदा पहुंचा है। यह भी पढ़ें- Balia News: रिमझिम फुहारों से खुशनुमा हुआ मौसम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...