किशनगंज, सितम्बर 19 -- Kishanganj News: टेढ़ागाछ, एक संवाददाता। टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र स्थित फुलबरिया बाजार में गुरुवार और शुक्रवार को हुई बारिश के बाद जर्जर सड़क पर भारी जलजमाव और कीचड़ की समस्या उत्पन्न हो गई। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण स्थानीय लोगों और बाजार आने-जाने वाले लोगों को पानी और कीचड़ के बीच से होकर आवागमन करने को मजबूर होना पड़ा।

स्थानीय समस्या स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क की जर्जर स्थिति और पर्याप्त नाला नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़क पर ही जमा हो जाता है। बाजार में जल निकासी के लिए दो छोटे-छोटे नाले बनाए गए हैं। इनमें से एक नाला अतिक्रमण और कचरे के कारण बंद पड़ा है, जबकि दूसरा नाला काफी कम दूरी का होने के कारण पूरे बाजार के पानी की निकासी के लिए पर्याप्त नहीं है। बारिश के बाद सड़क पर लंबे समय तक पानी जमा रहने से कीचड़ और दु...