किशनगंज, जुलाई 7 -- Kishanganj News: दिघलबैंक। एक संवाददाता दिघलबैंक प्रखंड में पिछले करीब एक सप्ताह से बारिश नहीं होने के कारण कनकई और बूढ़ी कनकई नदियों के जलस्तर में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि पानी कम होने के बावजूद कनकई नदी के तटवर्ती इलाकों में कटाव का संकट थमने का नाम नहीं ले रहा है। सिंघीमारी और पत्थरघट्टी पंचायत के कई गांवों में नदी लगातार जमीन का कटाव कर रही है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। इसबार सबसे अधिक असर सिंघीमारी पंचायत के बलवाडांगी (दक्षिण टोला) में देखने को मिल रहा है। शुक्रवार देर शाम तेज कटाव के कारण दुर्गा प्रसाद सिंह और देवी लाल सिंह के पक्के मकान देखते ही देखते नदी में समा गए। वहीं मंदिर टोला के अलावा पत्थरघट्टी पंचायत के बालुबारी, दोदरा और गुवाबारी गांवों में भी कहीं तेज तो कहीं धीमी गति से कटाव जा...