किशनगंज, नवम्बर 22 -- Kishanganj News: किशनगंज, संवाददाता। शादी व्याह का सीजन शुरू हो चुका है। इसी माह 21 नवंबर से विवाह का शुभ मुहूर्त शुरू हुआ है।अभी शादी के घरों मे उत्साह का माहौल है। लोग बाजार में खरीददारी के लिए भी पहुंच रहे हैं। कपड़े की दुकानों के अलावे जेवरात की कुछ चुनिंदा दुकानों में भीड़ जुटने लगी है। नेमचंद रोड में रेडीमेट कपड़े की दुकान चलाने वाले सानू सिंह व सरदार निसान सिंह कहते हैं, पहले शादी में डेढ़ सौ से ज्यादा लहंगे व शेरवानी बिका करते थे। अभी ऑनलाइन खरीदारी का चलन बढ़ा है। लोग ऑन लाइन भी खरीददारी कर रहे हैं। कुछ दुकानों में अब तक 15 से 20 लहंगे बिके हैं। एक-एक लहंगा 3 हजार से 20 हजार रुपये तक मिल रहा है। शेरवानी 4 हजार से 30 हजार रुपये तक मिल रहे हैं। यहां के लोग बंगाल के सिलीगुड़ी में भी कपड़े व शादी के सामानों की खरीददारी...