किशनगंज, अगस्त 27 -- Kishanganj News: पोठिया। निज संवाददाता पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत छत्तरगाछ के बसारत नगर चौक पर गुरुवार को करीब 11:30 बजे तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से दो लोग घायल हो गए। हादसे में मियाबस्ती वार्ड संख्या-04 निवासी 65 वर्षीय मोहम्मद बारीक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दूसरे बाइक चालक को भी चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार, मोहम्मद बारीक बसारत नगर चौक स्थित एक किराने की दुकान से दूध का पैकेट लेकर अपनी मोटरसाइकिल से घर की ओर जाने के लिए सड़क पर आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान किशनगंज की ओर से तेज रफ्तार में आ रही ग्लैमर बाइक ने उनकी सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज : बाइक की टक्कर से दो घायल एक की हालत चिंताजनक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े।...