Kishanganj News: बरसात में चचरी पुल से आवागमन की मजबूरी
किशनगंज, सितम्बर 5 -- Kishanganj News: टेढ़ागाछ। टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के चिल्हनियां पंचायत के लोगों को बरसात में आवागमन के लिए चचरी पुल का सहारा लेना पड़ता है। इससे लोगों को हमेशा खतरे की आशंका बनी रहती है। चचरी पुल कमजोर होने के कारण कई बार लोगों का भार सहन नहीं कर पाता है। हालांकि इस नदी से प्रभावित अधिकतर गांव में जाने के लिए चचरी पुल का सहारा लेना पड़ता है। देवरी, बेतबाड़ी, पंखाबाड़ी,कोठीटोला,चैनपुर,बिहार टोला, चिल्हनियां के लोगों को बरसात में चचरी पुल से आवागमन करना पड़ता है। स्थानीय ग्रामीण मदन सिंह, संजय साह,भीम सिंह, विजय साह, विनोद कुमार यादव, खुशीलाल मंडल, रामनाथ सिंह,जगदीश प्रसाद सिंह, बच्चन देव सिंह ने बताया कि बरसात के समय वर्षों से नाव, चचरी पुलों के सहारे आवागमन कर रहा हूं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.