किशनगंज, जुलाई 14 -- Kishanganj News: किशनगंज। संवाददाता सदर थाना क्षेत्र के पुराना खगड़ा देव बस्ती स्थित सरकारी स्कूल के समीप शादी वाले घर के लोगों की खुशी गम में बदल गई।यहां रविवार देर रात बदमाशों ने शादी वाले घर को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने कथित तौर पर घर में मौजूद महिलाओं को बेहोश करने वाला स्प्रे छिड़ककर अचेत कर दिया और अलमारी का ताला तोड़कर कीमती जेवरात और 65 हजार रुपए नगदी लेकर फरार हो गए। हालांकि घर के लोग चोरी हुए सामानों का आकलन कर रहे है।घर के सदस्यों में शकुंतला देवी ने बताया कि घर के सदस्य युवक विकास की शादी थी।सभी विकास की शादी में रविवार को पूर्णिया जिले में बारात लेकर गए थे।परिवार के अधिकांश सदस्य बारात लेकर पूर्णिया गए हुए थे।घर में तीन - चार महिलाएं मौजूद थी。 यह भी पढ़ें- Hapur News: पहरे ...