किशनगंज, अक्टूबर 28 -- Kishanganj News: ठाकुरगंज। निज संवाददाता सीमावर्ती क्षेत्र के युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने और नशा मुक्ति का संदेश देने के उद्देश्य से गलगलिया के बंदरबारी मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। वाइब्रेंट विलेज-2 एवं नशा मुक्ति अभियान के तहत किशनगंज पुलिस और सशस्त्र सीमा बल की 19वीं बटालियन के सहयोग से आयोजित इस प्रतियोगिता में चार टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबले में बंदरबारी की टीम ने किशनगंज पुलिस को 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।

टूर्नामेंट के मुकाबले और फाइनल में बंदरबारी की जीत टूर्नामेंट का उद्घाटन एसडीपीओ-2 मनोज कुमार सिंह और एसएसबी के सहायक कमांडेंट राजीव शर्मा ने किया। प्रतियोगिता के पहले नॉकआउट मुकाबले में बंदरबारी की टीम ने चुरली को 1-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं, दूसरे ...