किशनगंज, जुलाई 29 -- Kishanganj News: ठाकुरगंज, निज संवाददाता । ठाकुरगंज के विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर उनके विरुद्ध कथित रूप से की गई आपत्तिजनक टिप्पणी और तस्वीर से छेड़छाड़ के मामले में ठाकुरगंज थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। विधायक ने आरोपित के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज : फेसबुक पोस्ट पर अभद्र टिप्पणी से भड़के विधायक, थाना में दिया आवेदनआवेदन की जानकारी आवेदन में विधायक ने कहा है कि 24 जुलाई को बिहार विधानसभा में अल्पसंख्यक मुस्लिम समाज को अत्यंत पिछड़ा वर्ग (ईबीसी) का दर्जा देने संबंधी उनके वक्तव्य की एक तस्वीर फेसबुक पर साझा की गई थी। आरोप है कि इसी पोस्ट पर "मोहम्मद शाहिद उर्फ बाबूवा भाई" नामक फेसबुक आईडी से उनकी मां के संबंध में अभद्र एवं अपमानजन...