किशनगंज, अक्टूबर 3 -- Kishanganj News: टेढ़ागाछ, एक संवाददाता। टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत फुलबरिया बाजार में शुक्रवार दोपहर एक बार फिर सड़क हादसा हुआ। बाजार की मुख्य सड़क पर सवारी लेकर जा रहा एक टोटो नए पंचायत भवन के समीप अचानक पलट गया। हादसे में टोटो पर सवार एक महिला यात्री के हाथ में गंभीर चोट लगने की सूचना है। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र टेढ़ागाछ ले जाया गया।

सड़क की खराब स्थिति स्थानीय लोगों के अनुसार फुलबरिया बाजार की मुख्य सड़क लंबे समय से जर्जर स्थिति में है। सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर प्रशासन को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका है। लोगों का कहना है कि जर्जर सड़क पर हाल में मिट्टी भराई का कार्य कराया गया है। मिट्टी भरने के बाद सड़क की स्थिति और असमतल हो गई है, जिससे द...