Kishanganj News: फरार दो नामजद आरोपितों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार
किशनगंज, सितम्बर 6 -- Kishanganj News: ठाकुरगंज। कुर्लीकोट थाना कांड संख्या 45/25, दिनांक 11 सितंबर 2025 के मामले में फरार चल रहे दो नामजद आरोपितों के विरुद्ध पुलिस ने न्यायालय से जारी इश्तेहार की कार्रवाई की। न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने दोनों आरोपितों के घर इश्तेहार चिपकाकर उन्हें कानून के समक्ष उपस्थित होने की सूचना दी। पुलिस के अनुसार मामले में नामजद प्रेम कुमार उर्फ दशरथ चौधरी (38), पिता छेदी चौधरी, निवासी फाराबाड़ी, थाना ठाकुरगंज और मुन्ना राय (40), पिता रामश्रीष्ठ राय, निवासी लोधाबाड़ी, थाना कुर्लीकोट के विरुद्ध न्यायालय से इश्तेहार जारी किया गया था। कुर्लीकोट थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश का अनुपालन करते हुए दोनों आरोपितों के घर पहुंचकर इश्तेहार चिपकाया। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपित घटना के बाद से फरार हैं। इश्तेहार की कार्रवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.