किशनगंज, सितम्बर 2 -- Kishanganj News: किशनगंज, निज संवाददाता। जिला लोक शिकायत निवारण एवं आरटीपीएस में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन से संबंधित मामले को लेकर जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने बुधवार को पदाधिकारियों के साथ मासिक समीक्षा बैठक की। समीक्षा के क्रम में बताया गया कि जिलान्तर्गत जिला लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत कुल प्राप्त शिकायतों की संख्या 5662 , निष्पादित 5603, लंबित मामलों की संख्या 59, कुल निष्पादन 98.95 प्रतिशत है।

अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण में प्राप्त आवेदनों की संख्या 9477, निष्पादन 9388 , लंबित आवेदनों की संख्या 89 हैं। जिलान्तर्गत आरटीपीएस के माध्यम से प्राप्त आवेदनों यथा निबंधन, माप तौल, पेंशन संबंधी, राशन कार्ड निर्माण, एलपीसी, म्यूटेशन, जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र, जाति, निवास, आय, चारित्रिक,...