Kishanganj News: प्रधान शिक्षकों ने डीईओ को सौंपा मांग-पत्र
किशनगंज, अगस्त 25 -- Kishanganj News: दिघलबैंक। जिले के प्रधान शिक्षकों ने सोमवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी नासिर हुसैन से मुलाकात कर अपनी विभिन्न लंबित सेवा संबंधी समस्याओं को रखा। प्रधान शिक्षक विक्रम मिश्रा, शमीम अख्तर, शक्ति कुमार सिन्हा, विनय गणेश, मुकेश कुमार, चंदर गणेश, चंदन चौधरी सहित दर्जनों प्रधान शिक्षकों ने सामूहिक रूप से मांग-पत्र सौंपकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। प्रधान शिक्षकों ने डीईओ को बताया कि विशिष्ट शिक्षक से प्रधान शिक्षक के पद पर नियुक्त शिक्षकों को लंबित वेतन संरक्षण का लाभ देने, अंतर वेतन के एरियर का भुगतान, सेवा पुस्तिका का संधारण एवं सत्यापन कराने की मांग की गई। इसके साथ ही विद्यालयों में आवश्यक प्रशासनिक सहयोग, आधारभूत सुविधाएं, मानव संसाधन और विद्यालय संचालन के लिए निर्धारित राशि समय पर उपलब्ध कराने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.