Kishanganj News: पौआखाली में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
किशनगंज, सितम्बर 5 -- Kishanganj News: पौआखाली। नगर पंचायत पौआखाली में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पूरे हर्षोल्लास, श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर के विभिन्न मंदिरों एवं घरों में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही श्रद्धालुओं में जन्माष्टमी को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। पौआखाली स्थित मिलन मंदिर में पूरे विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की गई। मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा कर सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। पूजा के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण को फूल, फल, मिठाई एवं अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर आराधना की। यह भी पढ़ें- Ara News: नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की...भक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.