किशनगंज, नवम्बर 3 -- Kishanganj News: पोठिया। निज संवाददाता पोठिया पुलिस ने उदगारा पंचायत के धनतोला कलाम चौक के पास एक बंद बाउंड्री के अंदर से 13 ऊंटों को जप्त कर तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। सोमवार की देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष कैप्टन संजय पांडे के नेतृत्व में छापेमारी की गई थी। मामले में पोठिया पुलिस ने बिहार व बंगाल के दो लोगों को नामजद आरोपित बनाते हुए कांड दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी ऊंटों को अपने कब्जे में लिया। बताया गया कि ऊंटों को कई दिनों से न तो चारा दिया गया था और न ही पीने का पानी। धूप और बंद घेरे में इन बेजुबान जानवरों को रखा गया था। मामले में पुलिस ने दो आरोपी मास्टर, पिता धन मोहम्मद निवासी धनतोला थाना पोठिया व मोहिम अख्तर निवासी आलुआबाड़ी थाना इस्लामपुर, पश्चिम बंगाल के विरुद्ध अवै...