किशनगंज, सितम्बर 29 -- Kishanganj News: पोठिया। निज संवाददाता (गोपाल चौधरी ) प्रखंड में पशु चिकित्सा व्यवस्था में इन दिनों डॉक्टरों की भारी कमी है। प्रखंड के तहत संचालित चार पशु चिकित्सालयों में महज एक पशु चिकित्सक के कार्यरत रहने से 22 पंचायतों के पशुपालकों को बीमार पशुओं के इलाज के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि एकमात्र पशु चिकित्सक के जिम्मे पोठिया के अलावा पहाड़कट्टा, छतरगाछ आजादनगर और मिर्जापुर पशु चिकित्सालयों का प्रभार है। इसके साथ ही उन्हें किशनगंज जिले के दो नोडल का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। ऐसे में सभी अस्पतालों में नियमित रूप से पशु चिकित्सा सेवा उपलब्ध करा पाना मुश्किल हो रहा है।

पशु चिकित्सक की जानकारी पोठिया में पदस्थापित पशु चिकित्सक डॉ. चंदन कुमार चंद ने बताया कि उन्होंने जुलाई 2026 में पोठि...