Kishanganj News: पेंशन लाभार्थी के लिए जीवन प्रमाणीकरण जरुरी : डीएम
किशनगंज, सितम्बर 8 -- Kishanganj News: किशनगंज। जिला पदाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग अंतर्गत संचालित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों के जीवन प्रमाणीकरण की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि जिलेभर में विभिन्न पेंशन योजनाओं के अंतर्गत कुल 1,49,727 लाभार्थी हैं, जिनमें से अब तक 1,41,949 लाभार्थियों का जीवन प्रमाणीकरण पूर्ण किया जा चुका है, जबकि 7,678 लाभार्थियों का जीवन प्रमाणीकरण अभी भी लंबित है। जिला पदाधिकारी द्वारा जिलेभर के उन सभी पेंशन लाभार्थियों से अपील की गई है कि जिन पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण अब तक लंबित है, वे अपने नजदीकी सीएससी केन्द्र, वसुधा केन्द्र अथवा नजदीकी प्रखंड कार्यालय में जाकर अपना जीवन प्रमाणीकरण यथाशीघ्र कराना सुनिश्चि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.