किशनगंज, सितम्बर 14 -- Kishanganj News: किशनगंज, निज संवाददाता। दिवंगत पूर्व मंत्री अब्दुल जलील मस्तान को स्थानीय नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। रविवार को पूर्व मंत्री अब्दुल जलील मस्तान का पार्थिव शरीर बागडोगरा से किशनगंज होकर उनके पैतृक गांव अमौर ले जाने के क्रम में एन एच 27 पर बस स्टैंड के समीप उनके चाहने वालों व कांग्रेस नेताओं ने बस स्टैंड के समीप श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर किशनगंज सांसद डॉ जावेद आजाद, किशनगंज विधायक कमरुल हुदा, कांग्रेस वरिष्ठ नेता असगर अली पीटर, कांग्रेस जिला अध्यक्ष, पूर्व जिला अध्यक्ष इमाम अली चिंटू , शमशीर अहमद उर्फ दारा, साहिल आजाद व अन्य कई कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...