किशनगंज, सितम्बर 6 -- Kishanganj News: किशनगंज। पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक तकनीकी एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से शनिवार को पुलिस सभागार, किशनगंज में पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में पुलिस विभाग में इस्तेमाल होने वाले विभिन्न डिजिटल पोर्टल एवं तकनीकी प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: कलम-कॉपी से एआई तक की पुलिसिंग के बने गवाहप्रशिक्षण का विवरण प्रशिक्षण के दौरान सीसीटीएनएस , एनआईसी सहित महत्वपूर्ण पुलिस पोर्टल के संचालन की जानकारी दी गई। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को ऑनलाइन कार्यों के निष्पादन, डिजिटल साक्ष्यों के संधारण एवं सुरक्षित तरीके से प्रेषण तथा ई-समन की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से समझाया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागिय...