किशनगंज, अक्टूबर 24 -- कोशी स्नातक चुनाव में 65.64 प्रतिशत मतदान Kishanganj News: किशनगंज, संवाददाता। विधान परिषद का कोशी स्नातक चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। मतदान के लिए आठ मतदान केंद्र बनाए गए थे। संपन्न हुए मतदान के जारी आंकड़ों के मुताबिक जिले में कुल 65.64 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। इस बार पुरुषों ने महिलाओं के मुकाबले बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जहां पुरुषों का कुल वोटिंग प्रतिशत 68.35 प्रतिशत रहा, वहीं महिलाओं का मतदान प्रतिशत 54.20 प्रतिशत रहा। जिसमें ठाकुरगंज (प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय में सबसे अधिक 75.42 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां पुरुषों ने रिकॉर्ड 78.55 प्रतिशत और महिलाओं ने 65.8 प्रतिशत मतदान किया। दिघलबैंक में कुल 73.7 प्रतिशत वोट पड़े, दिघलबैंक में पुरुषों का मतदान प्रतिशत 76.60 प्रतिशत रहा, महिलाओं का 56.90 प...