किशनगंज, अक्टूबर 23 -- Kishanganj News: किशनगंज, संवाददाता। अपराधियों और तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की किशनगंज पुलिस के द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर अवैध बालू, अवैध शराब, मादक पदार्थ, पशु तस्करी, गृहभेदन और मोटरसाइकिल चोरी के विरुद्ध चलाए गए इस अभियान में पुलिस ने एक सप्ताह के भीतर 58 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब एक करोड़ रुपये मूल्य की स्मैक (ब्राउन शुगर) भी बरामद की गई है। बुधवार की रात्रि को किशनगंज पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 12 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक चले इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने सघन वाहन जांच भी की, जिसमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों से कुल 1 लाख 32 हजार रुपये जुर्माना की राशि के रूप में वसूले गए।नश...