किशनगंज, सितम्बर 1 -- Kishanganj News: बिशनपुर। कोचाधामन पुलिस ने रविवार को एक पिकअप वैन से 406 लीटर विदेशी शराब बरामद करते हुए एक व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार किया।

पुलिस की कार्रवाई कोचाधामन थानाध्यक्ष मो. इजहार आलम ने बताया कि पुलिस को शराब तस्करी की एक गुप्त सूचना मिली थी,पुलिस ने डीबी से पावर ग्रिड जाने वाली रास्ते में वाहनों की जांच तेज कर दी। इसी क्रम में कोचाधामन थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 406.68 लीटर विदेशी शराब की खेप बरामद की है। पुलिस ने शराब तस्करी में इस्तेमाल हो रहे एक पिकअप वाहन को जप्त कर उसके चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है।

गुप्त सूचना के आधार पर जांच प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोचाधामन पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तस्करों द्वारा शराब की एक बड़ी खेप इलाके से ले जाई जा रही है। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वर...