किशनगंज, अक्टूबर 11 -- Kishanganj News: पोठिया, निज संवाददाता। पोठिया प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना के संचालन पर संकट गहराने लगा है। पिछले पांच माह से राशि का आवंटन नहीं होने के कारण विद्यालयों में खाद्य सामग्री की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। वहीं, स्थानीय खाद्य आपूर्तिकर्ताओं का लंबे समय से भुगतान लंबित रहने के कारण स्कूलों में मध्याह्न भोजन का नियमित और सुचारू संचालन करना चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है। इस स्थिति से विद्यार्थियों के पोषण और विद्यालयों में उनकी उपस्थिति पर भी प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना का संचालन जारी रखने के लिए प्रधानाध्यापक अपने स्तर से लगातार प्रयास कर रहे हैं। हालांकि, खाद्य सामग्री की आपूर्ति करने वाले ...