Kishanganj News: पहली एएनसी से सुरक्षित मातृत्व की राह, जांच की गुणवत्ता सुधारने पर जोर
किशनगंज, सितम्बर 24 -- Kishanganj News: किशनगंज, निज संवाददाता। गर्भावस्था के दौरान कई जटिलताएं ऐसी होती हैं, जिनका शुरुआती दौर में कोई स्पष्ट लक्षण दिखाई नहीं देता। ऐसे में समय पर होने वाली प्रसव पूर्व जांच यानी एएनसी (एंटीनेटल केयर) मां और गर्भस्थ शिशु की सुरक्षा की पहली महत्वपूर्ण कड़ी बन जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिले में एएनसी की गुणवत्ता सुधारने और गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के शुरुआती चरण से ही नियमित स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। जिला प्रशासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग का प्रयास है कि गर्भवती महिला की पहचान और पंजीकरण पहली तिमाही में ही हो तथा आवश्यक जांच समय पर पूरी कराई जाए। जांच के दौरान सामने आने वाले जोखिमों की पहचान कर महिला को उचित परामर्श, उपचार और जरूरत पड़ने पर उच्च स्वास्थ्य संस्थान में र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.