किशनगंज, अक्टूबर 6 -- Kishanganj News: किशनगंज, निज संवाददाता।किशनगंज सदर प्रखंड अंतर्गत बढ़ते कदम जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड एवं पशुपालन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में दौला पंचायत के मनझोक ग्राम में पशु स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पशु चिकित्सक डॉ. संजीव कुमार द्वारा पशुपालकों के रोगी पशुओं की जांच एवं उपचार किया गया तथा पशुपालकों को पशु स्वास्थ्य, उपचार एवं उचित प्रबंधन के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। जरूरत मंद पशुपालकों को उनके बीमार पशुओं के लिए नि:शुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर जीविका के पशुधन प्रबंधक ऋषभ प्रसाद एवं प्रेम रंजन, एरिया कोऑर्डिनेटर अभिषेक कुमार एवं कम्युनिटी कोऑर्डिनेटर सत्यम कुमार सहित जीविका दीदियां, पशुपालक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Muzaf...