किशनगंज, जुलाई 7 -- Kishanganj News: किशनगंज। संवाददाता 4 जुलाई को किशनगंज जिले के विशनपुर थाना क्षेत्र में अपने ही घर के बेडरूम में युवक रिजवान आलम की पीट-पीट कर हत्या मामले का उद्भेदन किशनगंज पुलिस ने कर लिया है। पुलिस की टीम ने हत्या की घटना में शामिल मृतक रिजवान की पत्नी डेजी परवीन व डेजी परवीन का प्रेमी अनवर हुसैन को गिरफ्तार किया है। यह भी पढ़ें- कातिल बीवी बेनकाबः आशिक संग रोमांस में पति रोड़ा बना तो मार डाला, 36 घंटे में मर्डर मिस्ट्री बेपर्दाहत्याकांड का विवरण सोमवार को प्रेसवार्ता में जिले के प्रभारी एसपी हरि मोहन शुक्ला ने बताया कि 4 जुलाई को बहादुरगंज थाना क्षेत्र के टंगटंगी गांव निवासी रिजवान आलम की हत्या की घटना घटित हुई थी। घटना के उद्भेदन के लिए एक टीम गठित किया गया था। टीम के द्वारा तकनीकी अनुसंधान व वैज्ञानिक अनुसंधान के...