किशनगंज, सितम्बर 22 -- Kishanganj News: किशनगंज। किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के खगड़ा मझिया रोड की रहने वाली एक महिला ने अपने पति के खिलाफ मारपीट और दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए सोमवार को किशनगंज सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पुलिस की कार्रवाई पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित महिला ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनके पति अक्सर शराब पीकर घर आते हैं और उनके साथ-साथ बच्चों के साथ भी मरपीट करते हैं।

महिला की स्थिति महिला का आरोप है कि पति की इस प्रताड़ना और गाली-गलौज के कारण वह और उनकी बेटियां हमेशा परेशान रहती हैं। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार जब भी वह घर खर्च या बच्चों के भरण-पोषण के लिए काम के पैसे मांगती हैं, तो नहीं देते हैं।

भरण-पोषण की जिम्मेदारी दर्ज प्राथमिकी के अनुसा...