किशनगंज, नवम्बर 25 -- Kishanganj News: किशनगंज। संवाददाता जिला पदाधिकारी, किशनगंज नवीन कुमार के निर्देश पर पटना से आई कंसल्टेंट टीम द्वारा रमजान नदी का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य किशनगंज शहर की जीवनरेखा मानी जाने वाली रमजान नदी के प्राकृतिक अस्तित्व को संरक्षित करना, नदी के अविरल प्रवाह को सुनिश्चित करना तथा इसके पुनर्जीवन एवं सौंदर्यीकरण की दिशा में ठोस कार्ययोजना तैयार करना है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पटना से आई टीम ने रमजान नदी का किया स्थलीय निरीक्षणनदी की स्थिति का जायजा स्थलीय निरीक्षण के दौरान कंसल्टेंट टीम द्वारा नदी की वर्तमान स्थिति, जल प्रवाह, नदी में जमा गाद एवं सिल्ट, जल निकासी की स्थिति तथा नदी के विभिन्न हिस्सों का विस्तृत जायजा लिया गया। टीम द्वारा नदी के अवरुद्ध एवं संकुचित हिस्सों को चिह्नि...