Kishanganj News: पंचायत समिति सदस्य को पितृ शोक
किशनगंज, सितम्बर 4 -- Kishanganj News: बिशनपुर। कोचाधामन पंचायत के सुंदरबारी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य आवेश आलम के पिता मास्टर इस्लामुद्दीन का निधन बुधवार रात में हो गया था। 75 वर्षीय मास्टर इस्लामुद्दीन पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे, इलाज के क्रम स्वास्थ्य गिरने के कारण उनका निधन हो गया। मास्टर इस्लामुद्दीन के निधन पर प्रमुख प्रतिनिधि जवादुल हक, उपप्रमुख प्रतिनिधि सद्दाम भारती, स्थानीय मुखिया सह कोचाधामन मुखिया संघ के अध्यक्ष तनवीर आलम,मुखिया सबा अनवर लाड़ले, समाजसेवी मुनाजिर आलम, फेराग आलम, पूर्व मुखिया हसनैन अहमद सहित क्षेत्र के कई अन्य लोगों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उनकी जनाजे की नमाज टुपामारी स्थित कब्रिस्तान में अदा की। जनाजे की नमाज में बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोगों ने शिरकत की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.