Kishanganj News: निर्माण के पखवाड़े भर बाद ही उखड़ने लगी सड़क, गुणवत्ता पर उठे सवाल
किशनगंज, सितम्बर 23 -- Kishanganj News: पोठिया। निज संवाददाता पोठिया प्रखंड अंतर्गत देवी चौक से सोनापुर तक जाने वाली करीब नवनिर्मित सड़क निर्माण कार्य पूरा होने के महज एक पखवाड़े बाद ही जर्जर होने लगी है। सड़क की गिट्टी जगह-जगह उखड़कर बिखरने लगी है और कई स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं।
ग्रामीणों की मांग नवनिर्मित सड़क की यह स्थिति देख ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी का आरोप लगाते हुए जिला पदाधिकारी से पूरे मामले की जांच कराने तथा दोषी संवेदक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि देवी चौक-सोनापुर सड़क पोठिया और पड़ोसी ठाकुरगंज प्रखंड के आम लोगों, व्यापारियों, किसानों तथा छात्र-छात्राओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। दोनों प्रखंडों की करीब एक लाख आबादी के लिए पश्चिम बंगाल स्थित सोनापुर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.