किशनगंज, अगस्त 30 -- Kishanganj News: दिघलबैंक। दिघलबैंक पंचायत भवन परिसर में रविवार को एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 700 मरीजों की आंखों की जांच कर चिकित्सकों ने आवश्यक परामर्श दिया। शिविर का आयोजन नेपाल-भारत मैत्री संघ, सुरंगा और ग्राम पंचायत दिघलबैंक के संयुक्त प्रयास से मेची आंखा अस्पताल, बिर्तामोड़ के सहयोग से किया गया। नेपाल से आए नेत्र विशेषज्ञ डॉ. आशीष भट्टराई के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की जांच की। कार्यक्रम में विधायक गोपाल अग्रवाल और नेपाल-भारत मैत्री संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष छत्र बहादुर गिरी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। विधायक ने लोगों से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और नशे के खिलाफ सामूहिक प्रयास करने की अपील की। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: निःशुल्क नेत्र जांच शिविर ...