Kishanganj News: नाव से कनकई नदी पार कर स्कूलों का जायजा लेने पहुंचे डीईओ
किशनगंज, सितम्बर 24 -- Kishanganj News: दिघलबैंक, एक संवाददाता। कनकई नदी पार कर नाव और ट्रैक्टर की सवारी करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी नासिर हुसैन गुरुवार को दिघलबैंक प्रखंड के सिंघीमारी पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय पलसा, प्राथमिक विद्यालय डाकूपारा और तालटोला पहुंचे। पिछले सप्ताह डीएम नवीन कुमार के दौरे के दौरान नदी पार के लोगों ने क्षेत्र में हाईस्कूल खोलने की मांग रखी थी। इसी के आलोक में डीएम के निर्देश पर डीईओ विद्यालयों का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान डीईओ ने विद्यालयों की भौतिक स्थिति, उपलब्ध संसाधनों और हाईस्कूल की आवश्यकता से जुड़े विभिन्न आवश्यक मापदंडों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित विद्यालयों की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक पहलुओं की समीक्षा की। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज : नाव और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.