किशनगंज, सितम्बर 9 -- Kishanganj News: किशनगंज, संवाददाताÜÜ। किशनगंज सदर थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपनी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और परिवार को धमकी देने का आरोप लगाते हुए किशनगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। वहीं किशनगंज सदर थाना की पुलिस ने नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया है। प्राथमिकी में नाबालिग लड़की की मां ने बताया था की उसकी बेटी को 5 सितंबर को बहला-फुसलाकर ले जाया गया था। बाद में परिवार के लोगों ने खोजबीन की और नाबालिग लड़की को वापस घर लाया गया। किशनगंज सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मामले में लापता नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...