किशनगंज, सितम्बर 15 -- Kishanganj News: किशनगंज, संवाददाता। शहर के मरवाटोली निवासी एक महिला ने गांव के दो युवकों पर अपनी 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले जाने और बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया है।मामले में रविवार को किशनगंज सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। महिला ने अपनी पुत्री की तत्काल तलाश कर सुरक्षित बरामदगी की मांग की है।

घटना का विवरण दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 13 सितंबर को करीब 11 बजे उनकी नाबालिग पुत्री घर पर मौजूद थी। तभी नाबालिग लड़की की एक रिश्तेदार दुकान की ओर जा रही थी।इसी दौरान कोचाधामन थाना क्षेत्र निवासी दो युवक अचानक वहां पहुंचा और आरोप है कि दोनों युवक नाबालिग लड़की को जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर हलीम चौक की ओर ले गए। कुछ लोगों ने नाबालिग लड़की को ले जाने का विरोध किया। इसके बाद नाबालिग लड़की की र...