किशनगंज, अगस्त 29 -- Kishanganj News: दिघलबैंक। शुक्रवार को एसएसबी की ओर से बालूबाड़ी मस्जिद में नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: नशे के दुष्परिणामों से ग्रामीणों को कराया अवगतकार्यक्रम का उद्देश्य इस दौरान एसएसबी 12वीं वाहिनी की बी कंपनी के सहायक कमांडेंट मनोज कुमार ने ग्रामीणों को मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कार्यक्रम में आमंत्रित करने के लिए मस्जिद के इमाम रियाजुद्दीन का आभार जताया। अपने संबोधन में सहायक कमांडेंट ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और सामाजिक जीवन को प्रभावित करता है। इसकी शुरुआत अक्सर जिज्ञासा या कुछ साथियों के दबाव से होती है, लेकिन धीरे-धीरे यह गंभीर लत का रूप ले लेती है। नशे के कारण आर्थिक परेशानी, पारिवारिक तनाव...