किशनगंज, अक्टूबर 23 -- Kishanganj News: टेढ़ागाछ, एक संवाददाता। किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चिल्हनियां पंचायत स्थित सुहिया हाट सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में गुरुवार को मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन श्रद्धा, आस्था और भक्तिभाव के साथ किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। मां दुर्गा की विदाई के समय श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। भक्तों ने मां से सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए अगले वर्ष फिर आने की प्रार्थना की। विसर्जन से पूर्व सुहिया हाट सार्वजनिक दुर्गा मंदिर परिसर से मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ विसर्जन यात्रा निकाली गई। यह यात्रा सुहिया हाट से आमबाड़ी, रहमतपुर, सुहिया गांव और शिव मंदिर चौक होते हुए रेतुआ नदी की ओर रवाना हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव के सा...