किशनगंज, अक्टूबर 3 -- Kishanganj News: टेढ़ागाछ। टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में शुक्रवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इसी क्रम में धवेली पंचायत में ग्राम सभा का आयोजन प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार की अध्यक्षता में किया गया। ग्राम सभा में पंचायत के विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में पंचायत के मुखिया उमेश कुमार यादव, सरपंच इब्राहिम आलम, पूर्व मुखिया नजामुद्दीन सहित अन्य जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्राम सभा के दौरान ग्रामीणों ने पंचायत क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं एवं आवश्यकताओं को जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के समक्ष रखा। वहीं पंचायत में संचालित एवं प्रस्तावित विकास योजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- Sasaram News: ग्राम सभा में विकास योजना...