Kishanganj News: दोहरीकरण की तैयारी पर ठाकुरगंज स्टेशन का निरीक्षण
किशनगंज, जुलाई 21 -- Kishanganj News: ठाकुरगंज। निज संवाददाता पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) के कटिहार मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) ने मंगलवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही अलुआबाड़ी-सिलीगुड़ी रेलखंड के प्रस्तावित दोहरीकरण को देखते हुए स्टेशन की भविष्य की जरूरतों और यार्ड विस्तार की संभावनाओं पर भी मंथन हुआ।
निरीक्षण की समीक्षा डीआरएम ने स्टेशन परिसर, निर्माणाधीन स्टेशन भवन, यात्री सुविधाएं, पार्किंग, फुट ओवरब्रिज, सर्कुलेटिंग एरिया तथा रेलवे की उपलब्ध भूमि का जायजा लिया। अधिकारियों को निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने और निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए।
दोहरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.