किशनगंज, अक्टूबर 18 -- Kishanganj News: किशनगंज, एक संवाददाता। शारदीय नवरात्र के अष्टमी को मां के पूजन के लिए सुबह से ही मंदिरों में आस्था की भीड़ उमड़ पड़ी। रविवार को जिले के सभी दुर्गा मंदिरों में मां दुर्गा के आठवें स्वरुप अष्टम महागौरी स्वरुप की पूजा हुई। अष्टमी पर किशनगंज शहर के प्रसिद्ध बड़ीकोठी दुर्गा मंदिर में सुबह से ही अष्टमी पूजा के लिए महिला श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। भीड़ की स्थिति यह थी कि मंदिर में पांव रखने की जगह नहीं थी। दोपहर तक यही नजारा रहा। इसके अलावे अन्य दुर्गा मंदिरों में मां की भक्ति और आराधना से माहौल भक्तिमय हो उठा है। शीतला मंदिर, डेमार्केट दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। पूरे विधि विधान के साथ शहर के अलग-अलग इलाके में स्थापित कलश एवं मां दुर्गा की प्रतिमा से जहां माहौल भक्तिमय हो उठा है। शहर के प...