Kishanganj News: दुर्गा पूजा को लेकर कोचाधामन और बिशनपुर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
किशनगंज, अक्टूबर 15 -- Kishanganj News: विशनपुर। निज संवाददाता दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए कोचाधामन और बिशनपुर थाना क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन की ओर से फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों से आपसी भाईचारे और शांति के साथ पर्व मनाने की अपील की। साथ ही असामाजिक तत्वों पर नजर रखने और विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस की सतर्कता का संदेश दिया गया। कोचाधामन थाना क्षेत्र के अलता, कमलपुर और भवानीगंज सहित विभिन्न पूजा स्थलों पर फ्लैग मार्च किया गया। इसमें कोचाधामन थानाध्यक्ष मो. इजहार आलम, प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीराम पासवान, अंचलाधिकारी सदा रऊफ सहित पुलिस बल के जवान शामिल रहे। वहीं बिशनपुर थाना क्षेत्र में साइबर डीएसपी एवं बहादुरगंज के अंचल पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.