किशनगंज, नवम्बर 9 -- ठाकुरगंज में दीपावली का उत्साह Kishanganj News: ठाकुरगंज। असत्य पर सत्य और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक दीपावली का पर्व रविवार को ठाकुरगंज में हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। पर्व को लेकर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में खासा उत्साह देखने को मिला। शाम ढलते ही पूरा शहर दीपों और रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा। देर रात तक पटाखों और आतिशबाजी की गूंज सुनाई देती रही। दीपावली को लेकर लोगों ने अपने घरों और प्रतिष्ठानों को आकर्षक झालरों, रंग-बिरंगी बिजली की लड़ियों और दीपों से सजाया था। घरों में महिलाओं और बच्चों ने आकर्षक रंगोली बनाकर पर्व की खुशियां बढ़ाई। वहीं, बच्चों ने अभिभावकों के साथ पटाखे और फुलझड़ियां जलाकर दीपावली का आनंद लिया। कई स्थानों पर परंपरा के अनुसार हुक्का-पाती खेला गया और आकाशदीप भी जलाए गए...