किशनगंज, अक्टूबर 14 -- Kishanganj News: किशनगंज, निज संवाददाता। बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, पटना से प्राप्त निर्देशों के आलोक में मंगलवार को किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत मजकूरी पंचायत में दिव्यांगजनों एवं उनके अभिभावकों के लिए आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला प्रबंधक, जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई, सक्षम, किशनगंज के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में बुनियाद केंद्र, किशनगंज के तकनीकी कर्मियों द्वारा दिव्यांगजनों को आपदा प्रबंधन से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मजकूरी पंचायत के दिव्यांगजनों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान दिव्यांगजनों को आपदा की स्थिति में सतर्कता बरतने, स्वयं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा आपातकालीन परिस्थितियों में अपनाए जाने वाले...