किशनगंज, अगस्त 26 -- Kishanganj News: दिघलबैंक। एक संवाददाता पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश के मौके पर बुधवार को दिघलबैंक प्रखंड क्षेत्र में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर अकीदत का इजहार किया। इस दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जुलूस तुलसिया से शुरू होकर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से गुजरते हुए चांदनी चौक पहुंचा। इसके बाद जुलूस टप्पू ब्लॉक चौक होते हुए टप्पू बाजार पहुंचा और पुन: तुलसिया लौट आया। यहां उलेमा-ए-कराम की दुआ के साथ जुलूस का समापन किया गया। जुलूस में शामिल लोग हाथों में झंडे लेकर धार्मिक नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: दिघलबैंक में अकीदत के साथ निकला जुलूसे मोहम्मदी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिघलबैंक बीडीओ बप्...