किशनगंज, सितम्बर 4 -- Kishanganj News: ठाकुरगंज। जिला पदाधिकारी नवीन कुमार, एसपी संतोष कुमार समेत प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को सीमावर्ती दल्लेगांव पंचायत का दौरा कर क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान दल्लेगांव पंचायत संघर्ष कमेटी ने ग्रामीणों की वर्षों पुरानी समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कमिटी ने अधूरे पड़े पुल निर्माण को पूरा कराने, मुख्य सड़क के निर्माण से छूटे करीब तीन किलोमीटर हिस्से का निर्माण कराने तथा पहले से बनी सड़क की मरम्मत कराने की मांग की। वहीं, लगातार हो रहे नदी कटाव को देखते हुए बैगनबारी से पाठामारी सीमा तक तथा धोकरपेट से धोबीभिट्टा तक तटबंध निर्माण कराने की मांग भी रखी गई। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: मोटरसाइकिल से पहुंचे अधिकारी, स्वास्थ्य सुविधा बदहाल देख बिफरे कमिटी ने कहा कि तटबंध बनन...