किशनगंज, अगस्त 8 -- Kishanganj News: ​किशनगंज, संवाददाता। जिले में हाल के दिनों में हुई चोरी की घटनाओं पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। चोरी की हो रही वारदातों को गंभीरता से लेते हुए एसपी संतोष कुमार ने एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया है। यह टीम जिले के प्रभावित थाना क्षेत्रों में सक्रिय होकर गिरोह का पर्दाफाश करेगी।​

चोरी की घटनाओं का उद्भेदन हाल ही में बहादुरगंज थाना और किशनगंज सदर थाना क्षेत्रों में चोरी की वारदातें सामने आई हैं। इन सभी मामलों का त्वरित उद्भेदन करने के उद्देश्य से गठित यह एसआईटी सीधे एसपी के दिशा-निर्देशन में काम करेगी। टीम का मुख्य काम चोरी की पुरानी व नई सभी घटनाओं का गहन आकलन करना और अपराधियों के पैटर्न को समझना है।

टीम का क्रियान्वयन एसआईटी की टीम घटना स्थलों का खुद मुआयना कर रही ...