किशनगंज, सितम्बर 15 -- Kishanganj News: किशनगंज, एक संवाददाता। शहर का तेघरिया मार्ग अब सत्य नारायण प्रसाद साहा तेघारिया रोड के नाम से जाना जायेगा। रविवार को इस रोड का नामकरण नप अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान, पूर्व विद्यायक मुजाहिद आलम, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष शिशिर दास, पूर्व नप अध्यक्ष त्रिलोकचंद जैन, वार्ड पार्षद प्रतिनिधी विशाल कुमार डब्बा सहित कई गणमान्य लोगों ने संयुक्त रूप से किया। इस पल का गवाह तेघरिया के सैकड़ों लोग बने। नप अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान ने कहा कि अधिवक्ता स्व सत्यनारायण प्रसाद साहा शहर के धरोहर थे। साथ ही वे उनके अभिभावक तुल्य थे, उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता। ऐसे विभूतियों के नाम पर तेघरिया का नामकरण किया गया है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: तेघारिया रोड अब सत्य नारायण प्रसाद साहा मार्ग के नाम से जाना जायेगा वहीं पूर्व विधा...